Hindi News

UP Weather : आज 60 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, बिजली–तेज हवा के भी आसार, कब होगी मानसून की दस्तक? पढ़े IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
16 जून को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है जिसके असर से 18-20 जून के दौरान उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है ।आगामी सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी की गिरावट आने की संभावना है।
UP Weather : आज 60 जिलों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट,  बिजली–तेज हवा के भी आसार,  कब होगी मानसून की दस्तक? पढ़े IMD का नया अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के प्रभाव से आज रविवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अलग अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

रविवार को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में लू का असर देखने को मिलेगा। सोमवार16 जून को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है जिसके प्रभाव से 17 से 20 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वही बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से 18 से 20 जून के बीच मानसून के यूपी में पहुंचने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट

  • रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर , आजमगढ़ ,मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी , सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश , बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather Forecast

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !