UP Weather : आज 25 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

प्रदेश में 17 से 19 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है लेकिन 20 और 21 अगस्त को कहीं-कही भारी बारिश होने का अनुमान है।
up weather

उत्तर प्रदेश में आज जन्माष्टमी से भारी बारिश का दौर थमने लगेगा। हालांकि 21 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। आज 16 शनिवार को पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी यूपी में इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 21 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सो में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • मुरादाबाद रामपुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में मध्यम से भारी बारिश
  • शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल और अलीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मथुरा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर हल्की बारिश

21 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 16-08-2025: पश्चिमी कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश
  • 17-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 18-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 19-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 20-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश
  • 21-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews