Hindi News

UP Weather : आज 40 जिलों में भारी बारिश -बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, 19 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
19 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।20 से 22 सितंबर के दौरान फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।
UP Weather : आज 40 जिलों में भारी बारिश -बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, 19 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD अपडेट

UP Weather Update: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से उत्तर प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है।19 सितंबर तक पूर्वांचल, तराई और मध्य क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश, कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 22 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर चलने का अनुमान है । इस दौरान 17 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। 18 से 22 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन पूर्वी यूपी में 19 सितंबर तक है।

19 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

दक्षिण पश्चिम मानसून 17 सितम्बर की अपनी सामान्य तिथि के सापेक्ष तीन दिन पूर्व 14 सितम्बर से पश्चिमी राजस्थान से वापस लौटना आरम्भ किया तथा 16 सितम्बर को राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा गुजरात, पंजाब एवं हरियाणा के कुछ हिस्सों से वापस लौट गया | मानसून वापसी की अक्ष रेखा 31° उत्तरी अक्षांश / 74° पूर्वी देशांतर, भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और 23° उत्तरी अक्षांश / 68° पूर्वी देशांतर से होकर गुजर रही है। निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के मध्योत्तर भाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है । पूर्वी विदर्भ के आस-पास निचले क्षोभ मंडल में बना चक्रवाती परिसंचरण अब मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत हो गया है। पूर्वी बिहार के आस-पास मध्य क्षोभ मंडल में बना चक्रवाती परिसंचरण अब निचले क्षोभमंडल में पूर्वी झारखण्ड के आस-पास संकेद्रित हो गया है तथा इससे एक द्रोणी पूर्वी बांग्लादेश तक जा रही है। इसके असर से – प्रदेश में हो रही भारी वर्षा का दौर 19 सितम्बर तक जारी रहने की संभावना है।पूरे यूपी में अबतक 669.5 मिमी वर्षा हुई है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश 627.0 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश 638.1 मिमी वर्षा हुई है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर ,गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, संतकबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ,बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट।

16 से 22 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 17-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 18-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 19-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 20-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 21-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 22-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 20 September

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews