
UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर अगले 48 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 20 से 22 मार्च तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में बादल छाने, वज्रपात के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई गई है।इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
आज बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में प्रदेश का मौसम साफ रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। लखनऊ में तेज हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरूवार को दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार है।
UP Weather : 21 से 24 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
- 21 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।
- 22 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भी तेज झोंकेदार हवा चलने के साथ ही बादल गरजने व बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 23 और 24 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा।
- इस दौरान वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी,प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, शामली और सहारनपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
UP Weather Report


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

