UP WEATHER: छाए रहेंगे बादल, आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 28 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Forecast: 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर पश्चिमी संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
IMD Weather Update

उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी 2026 से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि पूर्वी संभाग में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। बुधवार (21 जनवरी 2026) को मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 7.4 डिग्री सेल्यिस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान हमीरपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज इन जिलों में बादल छाने के साथ बारिश का अलर्ट

गुरुवार को नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, संभल, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

जानिए 28 जनवरी तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम 

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (21 जनवरी 2026) के मुताबिक, 24 से 26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 22 जनवरी व 25-26 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22-23 और 27-28 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23-24 और 27-28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 23 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30 से 50 किमी/घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

23-24 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं जिलों में झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की संभावना है।
  • गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जिलों में बारिश, मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews