UP WEATHER: नए सिस्टम का प्रभाव, आज 40 जिलों में मेघगर्जन, बारिश और तेज हवा का अलर्ट, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज उत्तर प्रदेश के 40 जिलों से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश का एकदम से मौसम बदल गया है। गुरुवार (22 जनवरी 2026) को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में बारिश हुई। शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली चमकने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

अगले 2-3 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान नीचे लुढ़क सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। बीते दिन मुजफ्फरनगर में 4.8 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इ प्रयागराज और बहराइच में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और बांदा व वाराणसी में 26.4 डिग्री सेल्यिस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (23 जनवरी 2026) के मुताबिक, 24 से 26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 25-26 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23, 27 और 28 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23-24 और 27-28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 23, 27 और 28 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान झोंकेदार हवा की गति 30 से 50 किमी/घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 29 जनवरी को पूर्वी व पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क व साफ रहेगा।

आज इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में ओलावृष्टि की संभावना है।
  • गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews