UP Weather : 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज बुधवार को 17 जिलों में अलर्ट

प्रदेश में शनिवार से अगले 3-4 दिनों तक लगातार झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
UP Weather

नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से 25 से 27 जुलाई के बीच प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 2 दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मेघगर्जन वज्रपात के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, झांसी,ललितपुर,जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में मेघगर्जन, बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

28 जुलाई तक ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

  • 23-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 24-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 25-07-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार।
  • 26-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 27-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 28-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 28 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews