UP Weather : आज सोमवार को 53 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात आंधी का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े IMD अपडेट-शहरों का हाल

आज सोमवार को प्रदेश के 53 जिलों में बारिश, बादल ,तेज झोंकेदार हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 19 जिलों में भारी बारिश के भी आसार हैं।
UP Weather Update

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 48 घंटों के अंदर पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर सकता है। आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश, बिजली, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।वही 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। निम्नदाब के क्षेत्र और द्रोणिका के असर से आगामी 3-4 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में भारी बारिश ।
  • प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, कुशीनगर ,महाराजगंज , सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अमेठी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

UP Weather: अगले सात दिनों का वर्षा पूर्वानुमान

  • 23-06-2025 अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात । कहीं-कहीं भारी वर्षा ।
  • 24-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
  • 25-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
  • 26-06-2025 अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।कहीं-कहीं भारी वर्षा ।
  • 27-06-2025 अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।
  • 28-06-2025 कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews