MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UP Weather : 2 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 40 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवा, गिरेंगे ओले, पढ़े IMD का नया अपडेट

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम बदला रहेगा। 27-28 दिसंबर को प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
IMD Weather Update

UP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी एक दो दिन यूपी का मौसम बदला रहेगा।आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना  जताई गई है।इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चक्रवाती सिस्टम के चलते प्रदेश में 27 व 28 दिसंबर को बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की भी संभावना है। 29- 30 दिसंबर से मौसम शुष्क होने लगेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आते ही घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।

UP Weather: आज कहां कहां होगी बारिश

  • प्रदेश में शुक्रवार को बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, बरेली, संभल और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट ।
  • फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा ।
  • बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने औक बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा। 

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज शुक्रवार को लखनऊ में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मेरठ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में दो दिन तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। वाराणसी प्रयागराज में कोहरे के साथ हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
UP Weather : 2 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 40 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवा, गिरेंगे ओले, पढ़े IMD का नया अपडेट - MP Breaking News