UP Weather : 3 दिन बादल- बारिश का अलर्ट, 1 नवंबर से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश ,बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
up weather

UP Weather Update : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव 1 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में बादल बारिश का दौर जारी रहेगा। खास करके पूर्वी यूपी में मेघगर्जन, झोंकेदार तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 2-3 नवंबर से फिर मौसम बदलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 48 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।

28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक वर्षा का दौर

28 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। 29 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछार , कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार हैं। 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं- कहीं पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज साथ बौछार,  बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। 31 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है।1 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में तेज हवा, कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।2-3 नवंबर को मौसम साफ रहेगा।

3 नवंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 28-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 29-10-2025: पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क/पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।मेघगर्जन व वज्रपात
  • 30-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें। कहीं कहीं भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने , 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा
  • 31-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं/पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 1-11-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/ पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 2-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 3-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews