
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में 29 मार्च से बादलों की आवाजाही शुरु होगी, जिसका असर 31 मार्च तक रहेगा। इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें क्योंकि इस अवधि में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है।
रविवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- 29 मार्च को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का भी अनुमान है, इसके बाद फिर गिरावट आएगी। लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में पारा 34 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- मेरठ, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और आस पास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर, हमीरपुर में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (28 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च और 3 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
UP Weather Forecast

Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/oj1R13b8oB
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 29, 2026
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 28.03.2026. pic.twitter.com/uG32AejXHM
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 28, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

