UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है।मौसम साफ और शुष्क हो गया है, लेकिन आज 30 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 60 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पछुआ हवा से अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से ठंड का असर और तेज होगा।
आज सोमवार को लखनऊ में सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी हवा चलने से ठंडक में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लखनऊ के अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर समेत कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।जनवरी में शीतलहर के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।
ये भी पढ़ें
1प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
2लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
3LPG की कमी के बीच महंगाई की मार, बढ़े कोयला-लकड़ी के दाम, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की बढ़ी मांग
4UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे
UP Weather: आज 60 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
- सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ , बलिया ,देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर रायबरेली और अमेठी में घने कोहरे छाने की संभावना है।
- सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा , हाथरस , कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर अमरोहा ,मुरादाबाद , रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छा सकता है।