UP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 40 जिलों में बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।
rajasthan weather

अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी लेकिन 48 घंटे बाद एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।आज बुधवार को 18 जिलों में भारी बारिश और 40 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर ,आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई ,फर्रुखाबाद ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ ,रायबरेली ,अमेठी, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।

3-4 अगस्त को भारी वर्षा का दौर

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, जबकि 3 और 4 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश के साथ कहीं कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

3 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 30-07-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 31-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 1-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 2-08-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 3-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 3 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews