UP Weather : आज 58 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश , आंधी-बिजली का भी अलर्ट, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट- शहरों का हाल

रविवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादलों की आवाजाही,बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है
UP Weather

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 8 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 9 मई से फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान के बढ़ते ही गर्मी का असर देखने को मिलेगा।अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना न

आज रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश , बादल गरजने और तेज झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, उसके बाद 3-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

रविवार को कहां कहां बारिश आंधी का अलर्ट

  • मथुरा, आगरा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में बादल, बारिश  और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा ।
  • गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या अम्बेडकरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, हाथरस, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा ।
  • लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आगरा में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

9 मई तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 5 और 6 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश ,बादल-बिजली और झोंकेदार हवा का दौर जारी रहने का अनुमान है।
  • 7 मई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
  • 8 मई को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।
  • 9 मई से प्रदेश का मौसम साफ होने लगेगा और बारिश का दौर थमते ही पारा चढ़ेगा और फिर गर्मी सताएगी।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews