UP Weather : 48 घंटों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली-तेज हवा, गिरेंगे ओले,पढ़े IMD का नया अपडेट

5 और 6 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिमी हिस्सों में अधिक बारिश होने के आसार हैं। 7 अक्टूबर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने से 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा।
up weather

UP Weather Forecast :उत्तर प्रदेश में 4-5 दिन गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम विक्षोभ के असर से आज रविवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पश्चिमी हिस्से में 5 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने से 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश व ओलावृष्टि भी सकती है। 7 अक्टूबर से फिर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने से 9 अक्टूबर से यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गोरखपुर, मऊ,  सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, जौनपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बलरामपुर, बस्ती , श्रावस्ती, चित्रकूट, महाराजगंज,अंबेडकरनगर,  प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, गोंडा, चंदौली, सुल्तानपुर, बहराइच और अयोध्या में हल्की बारिश ।
  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर ,बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं और उसके आस-पास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा , बादल गरजने व बिजली चलने का अलर्ट ।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

  • पश्चिमी झारखंड ओर दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र 4 अक्टूबर को भी इसी क्षेत्र में बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण अब ओसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बिहार की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमज़ोर होने की संभावना है।
  • पश्चिम झारखंड ओर दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश ओर उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों पर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के पार उत्तर-पूर्व बिहार से पूर्वी विदर्भ तक बनी द्रोणिका, औसत समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है।पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है और अब लगभग 73° पूर्वी देशांतर के साथ 29° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है। 5 अक्टूबर 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 5-10-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली
  • 6-10-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा, ओलावृष्टि
  • 7-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा,ओलावृष्टि
  • 8-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-10-2025: पश्चिमी में शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 701.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।  यह सामान्य से 6 फीसदी कम 746.2 मिमी है। पश्चिमी यूपी में 12 फीसदी अधिक तो पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई। 1 से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई।
    पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast Till 9 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews