UP Weather : आज सोमवार को 47 जिलों में बादल-भारी बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, बिजली गिरने चमकने के आसार, जानें IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक प्रदेश में बादल बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।आज सोमवार को यूपी के 45 जिलों में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है।
UP Weather

उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

8 से 10 जुलाई के बीच पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर ही बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।एक जुलाई से अभी तक प्रदेश में उम्मीद से 12 फीसदी बारिश अधिक हुई है।

सोमवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट

  • सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली,  संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, सहारनपुर, बागपत में मध्यम से भारी बारिश
  • लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मुजफ्फरनगर ,बागपत, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद,रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

12 जुलाई तक पश्चिमी/पूर्वी यूपी का वर्षा पूर्वानुमान

  • 07-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 08-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 09-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 10-07-2025:पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 11-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 12-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात

UP Weather Forecast till 12 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews