UP Weather : 2 दिन कोहरा, 5 दिन मौसम शुष्क, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का हाल, IMD का ताजा पूर्वानुमान

अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।नवंबर के मध्य तक ठंड और कोहरे का असर और बढ़ेगा।
mP Weather

UP Weather Forecast : 7 व 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क व साफ रहेगा लेकिन सुबह व रात के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 9 से 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले 3 से 4 दिनों में रात के समय तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है लेकिन दिन का तापमान लगभग सामान्य रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के गंगा किनारे वाले मैदानी इलाकों में धुंध कोहरे के साथ सर्दी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।खास करके लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर जैसे गंगा के मैदानी इलाके प्रभावित होंगे।

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने से ठंडक और कोहरे में वृद्धि होगी। हालांकि अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है।शुक्रवार को लखनऊ में दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, झांसी, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, रायबरेली, अमेठी, रामपुर, बरेली सहित यूपी के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने वाला है।

7-8 नवंबर तक मध्यम से हल्का कोहरा, 9 से 13 नवंबर तक मौसम शुष्क

  • 7-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 8-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 9-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 10-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 11-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 12-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 13-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 13 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews