
उत्तर प्रदेश में 11 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में फिर झमाझम बारिश होगी। आज 9 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की चेतावनी है।इधर, बिगड़ते मौसम के चलते आज मंगलवार को मथुरा के सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश के आसार
9 और 10 सितंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें हो सकती है, कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 11 सितंबर से मौसम बदलेगा।मानसूनी ट्रफ रेखा के दोबारा उत्तर की ओर खिसकने से तराई बेल्ट के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 11 सितंबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 12 सितंबर को दोनों हिस्सो में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में
आज मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया , देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा ,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। पूर्वी और तराई के इलाकों में गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी और दक्षिणी जिलों में भी गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।
9 से 14 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 9-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन व वज्रपात
- 10-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 11-09-2025: पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 12-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 13-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
- 14-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
UP Weather Forecast Till 13 September

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

