Hindi News

UP Weather : 24 घंटे में फिर बिगड़ेगा मौसम, मेघगर्जन-बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं, कोहरे का भी अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
बुधवार गुरुवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।कहीं-कही बार मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather : 24 घंटे में फिर बिगड़ेगा मौसम, मेघगर्जन-बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं, कोहरे का भी अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

UP Weather Alert Today : अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज 21 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहेगा लेकिन पश्चिमी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार है, दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है।

यूपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर बलरामपुर, बहराइच और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।वही  22 और 23 जनवरी को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है।24 जनवरी से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ही कोहरा बढ़ने की संभावना है।

बुधवार को इन जिलों में बारिश की चेतावनी

बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है और कई जगहों पर वज्रपात की चेतावनी दी गई है।उत्तरी पछुआ हवा के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

UP Weather Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !