
UP Weather Forecast : आज गुरूवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। 10 दिसंबर तक मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी।इस दौरान कहीं भी शीतलहर, बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश के कई जिलों में औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर और हल्के से मध्यम और कहीं कहीं तेज कोहरा छाने के आसार है।
आज गुरुवार को कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, महराजगंज, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।जिलों में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
- पछुआ हवाओं के कारण फिलहाल घने कोहरे की संभावना कम है, लेकिन पारे में गिरावट जारी है। अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में दिन और रात के पारे में 2 से 4 डिसे तक गिरावट देखने को मिल सकती है। 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी आएगी। लखनऊ में कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 22 से 24 और न्यूनतम तापमान करीब 10 से 12 डिसे के बीच रहने की संभावना है।
जानिए पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
- 4-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 5-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 6-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 7-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 8-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 9-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 10-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
UP Weather Forecast till 10 December

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

