
UP Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ के असर आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।वही पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार से वर्षा की तीव्रता व गतिविधियों में कमी आएगी और 8 अक्टूबर से पश्चिमी यूपी और 9 अक्टूबर से पूर्वी हिस्से से बारिश का दौर थमने लगेगा। 10-11 अक्टूबर से प्रदेश का मौसम फिर से शुष्क और सामान्य होने की उम्मीद है।
सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ, बिजनौर, अमरोहा,कासगंज, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, संभल में भारी बारिश और ओलावृष्टि ।
- बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर ,बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।
- फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ ,मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल
6 से 9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 6-10-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा, ओलावृष्टि
- 7-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा,ओलावृष्टि
- 8-10-2025: पश्चिमी में शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 9-10-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में शुष्क।
1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा
- 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 701.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से 6 फीसदी कम 746.2 मिमी है। पश्चिमी यूपी में 12 फीसदी अधिक तो पूर्वी यूपी में 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई। 1 से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
UP Weather Forecast Till 9 October

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

