UP Weather : मानसून का असर, आज रविवार को 40 जिलों में भारी बारिश–आंधी- मेघगर्जन का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल-IMD अपडेट

आज पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और मेघ गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने,30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ इलाको में अति भारी बारिश की संभावना है।
up weather

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।आज रविवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। कहीं-कहीं पर बादल गरजने एवं बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल 27-28 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। 22 और 23 जून को प्रदेश में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और इसके बाद 2 से 4 डिग्री पारा नीचे जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में इस दौरान कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

रविवार को इन जिलों में बादल, बिजली बारिश का अलर्ट

  • मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर और शामली में अति भारी बारिश
  • वाराणसी, संत रवि दास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, संभल और बदायूं भारी बारिश।
  • प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, चंदौली, वाराणसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संत रवि दास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और महोबा बिजली गिरने चमकने ।

7 दिन का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक कैसा रहेगा मौसम

  • 22 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 23 को लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 24 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 25 को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 26 को कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।
  • 27 को कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें।

पूर्वी उत्तर प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम

  • 22 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) । कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
  • 23 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) । कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा ।
  • 24 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा)।कहीं-कहीं भारी वर्षा।
  • 25 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की सम्भावना है।
  • 26-27 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात ।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews