UP Weather : आज मंगलवार को 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 शहरों में बादल-बिजली-तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

26 जून से उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 30 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज 60 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहेगा।
up weather

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, ऐसे में मौसम विभाग ने 30 जून तक पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 24 जून को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में अनेक स्थान पर हल्की से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने एवं बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

आज 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही अन्य जिलों में बादल बिजली और तेज हवा की संभावना है। प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन बाद फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

मंगलवार को इन जिलों में बादल बारिश और बिजली का अलर्ट

  • कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा ,बांदा ,फिरोजाबाद, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात,कानपुर नगर,वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हापुड़, रायबरेली, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , जालौन ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने एवं बिजली चमकने ।

UP Weather: 24 से 30 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 24-06-2025 कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/ कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/ भारी वर्षा।
  • 25-06-2025 अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/ भारी से बहुत भारी वर्षा
  • 26-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/ भारी वर्षा
  • 27-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/भारी से बहुत भारी वर्षा
  • 28-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/ कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/भारी वर्षा
  • 29-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा ।
  • 30-06-2025 लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछार/कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा की सम्भावना

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews