UP Weather : 30 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर, आज 30 जिलों में वर्षा मेघगर्जन और तेज हवा

3 दिन यूपी में मानसून कमजोर रहेगा लेकिन 31 अगस्त के आसपास फिर से मानसून के रफ्तार पकड़ते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।
up weather

उत्तर प्रदेश में 29 अगस्त तक भारी बारिश का दौर थमा रहेगा । इसके बाद नए वेदर सिस्टम के असर से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और 30 अगस्त से 1 सितंबर तक झमाझम बारिश होगी। आज बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में  2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है लेकिन 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

29 से फिर एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के किसी हिस्से में भारी वर्षा नहीं होगी हालांकि हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। 30 अगस्त से मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश में वृद्धि होगी ।खास करके मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 दिन बाद झमाझम बारिश होगी। 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।1 सितंबर को भी झमाझम बारिश होगी ।

1 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 27-08-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 28-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 29-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 30-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 31-08-2025: पश्चिमी में लगभग सभी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 1-09-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात

UP Weather Forecast Till 1 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews