UP Weather : आज बुधवार को 60 जिलों में आंधी-बारिश-बिजली का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 48 घंटों के अंदर होगी मानसून की दस्तक!

आज बुधवार को पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश तो पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि अगले 48 घंटों के अंदर मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
up weather

आज 18 जून को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं, ऐसे में प्रदेश में 19 जून तक मानसून यूपी में प्रवेश कर सकता है।इसके सक्रिय होते ही गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।खास करके प्रदेश में भारी बारिश के साथ 19-21 जून के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

बुधवार को इन जिलों में बादल बारिश आंधी का अलर्ट

  • प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ ,बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर में बादल गरजने एवं बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर , उन्नाव, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिले में बादल गरजने एवं बिजली चमकने का यलो अलर्ट।
  • लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में हल्की से मध्यम बारिश ।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बलिया, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती में भारी बारिश ।
  • संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बलरामपुर ,चंदौली, वाराणसी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अम्बेडकरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में 40 से 50KMPH की रफ्तार से झोंकेदार हवा

48 घंटों के अंदर दस्तक दे सकता है मानसून

  • यूपी मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितिया अनुकूल हैं,ऐसे में संभावना है कि 48 घंटों के अंदर मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
  • इसके असर से 18 जून से मेघगर्जन वज्रपात के साथ भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।वैसे मानसून की सामन्य तारीख गोरखपुर में 18 जून, लखनऊ और कानपुर में 23 जून, बरेली में 24 जून और आगरा में 27 जून है।
  • 19-21 जून के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल बारिश का दौर 23 जून तक जारी रहेगा। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस और 2-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews