UP Weather : दिसंबर से दिखेगा मौसम में बदलाव, छाएगा कोहरा, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, पढ़े पूरे हफ्ते के वेदर का हाल

पछुआ व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में लगभग 2 डिग्री से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है।
up Weather

UP Weather Forecast: दिसंबर से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आज सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। फिलहाल 7 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। इस दौरान कहीं भी शीतलहर, बादल छाने और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।दिसंबर के दूसरे हफ्ते से और जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज सोमवार को इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, कानपुर, झांसी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोरखपुर, महराजगंज, पीलीभीत, मुरादाबाद, सीतापुर, बिजनौर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा और मथुरा। राजधानी लखनऊ में काले बादल आसमान में नजर आएंगे। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आने वाले 2 से 3 दिनों में पारे में और गिरावट होने का अनुमान है।

7 दिसंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 1-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 2-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 3-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 4-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 5-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 6-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 7-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

रविवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान बुलंदशहर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews