
24 से 48 घंटे के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 2 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क रहेगा लेकिन 3 अप्रैल से बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस बदलाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमा उरई में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जिलों में मेघगर्जन व आंधी के साथ बारिश हुई।
शुक्रवार को इन जिलों में बारिश-आंधी
आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, लखनऊ, कानपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में बादल, बिजली, बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, और मथुरा में गरज चमक के साथ बारिश व कहीं-कहीं वज्रपात और 40-50 किमी की रफ़्तार से आंधी चलने के आसार है।
3 से 5 अप्रैल तक इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 8 अप्रैल तक बादल-बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (2 अप्रैल 2026) के मुताबिक, 3 अप्रैल को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3, 4 5, 7 और 8 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मेघगर्जनऔर वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। 6 अप्रैल को पश्चिमी और 3 व 7 अप्रैल को पूर्वी हिस्से में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
UP Weather Forecast Report

Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/DZ8FTjU4kZ
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 2, 2026
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 01.04.2026 pic.twitter.com/JqL729r1tT
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 1, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

