UP Weather: उत्तर प्रदेश के 18 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेगी तेज हवाएं, जानें मौसम का हाल

तीखी गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश का मौसम करवट लेने वाला है। 18 से ज्यादा जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक से बदल गया है। यह मार्च में मई की गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी इतनी ज्यादा है कि लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दिन की तेज धूप धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। आने वाले 72 घंटे में प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने वाली है जो बारिश को बढ़ाने का काम करेगी। बारिश होने की वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 20-21 मार्च को मौसम अच्छा रहेगा और 23 मार्च से यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 मार्च को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र और चंदौली में गरज चमक के साथ बारिश होगी। गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, संत कबीर दास नगर, शामली मुजफ्फरनगर सहारनपुर, बलिया में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

इन शहरों में तेज हवाओं का दौर

उत्तर प्रदेश में आने वाले मौसम की बात करें तो गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, हापुड़, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, आगरा, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। 22 मार्च को पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews