Hindi News

UP weather : मौसम के दो रंग, आज 17 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार गुरूवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश, ओले और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 40 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
UP weather : मौसम के दो रंग, आज 17 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार गुरूवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान प्रदेश में मध्यम से घना कोहरा छाने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।17 से 21 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को 16 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 18 जिलों में अति घने कोहरे का ऑरेंज तो 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।घने कोहरे और गलन के बीच बृहस्पतिवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज बुधवार को बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर ,श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीतस, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और सोनभद्र में घना कोहरा छाने का अलर्ट ।
  • मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ , मऊ,बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में घना कोहरा छाने का अलर्ट ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews