प्री-मानसून गतिविधियों के चलते गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान प्रदेश में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से 13-14 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
बुधवार (10 जून 2026) तड़के गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर, गोंडा, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, फर्रुखाबाद, संभल, बिजनौर समेत 12 शहरों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बांदा सबसे गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली जिले में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी, पूर्वी भाग तथा उत्तरी पश्चिमी बिहार पर 3 अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इससे होकर पंजाब से गंगेय पश्चिम बंगाल तक मौसमी द्रोणी जा रही है। इसके प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से पूर्वा हवाएं आ रही है। आज नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 13-14 जून तक आंधी-तूफान बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की कमी तथा उसके उपरांत 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 से 14 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी यूपी में 13 जून तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है। जून के तीसरे हफ्ते तक मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। आमतौर पर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचता है।
गुरूवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहरनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ आंधी की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किमी/घंटा तक रह सकती है।
- कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कसगंज, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवा चल सकती है। हवा की गति 50 से 60 किमी/घंटा रह सकती है।
- बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहरनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कसगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
- गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
UP WEATHER FORECAST







