UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, छाया रहेगा घना कोहरा, देखें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका भी जताई गई है। बारिश का ठंड पर कोई असर नहीं होगा और आने वाले दिनों में ठिठुरन बनी रहेगी।
UP Weather Update

UP Weather: मौसम का मिजाज इस वक्त पूरे देश में बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही ठंड के बाद अब मौसम विभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच अब प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावन जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा रहने वाला है। इस कोहरे की वजह से दृश्यता कम होगी और आवागमन बाधित हो सकता है। वहीं कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को लखनऊ में कोहरे और सर्द हवाओं का असर देखने को मिला। आज दोपहर बाद बादल छटते ही हल्की धूप और बारिश का आसार जताया गया है।

बारिश का अलर्ट (UP Weather)

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहने वाला है। अधिकतर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में हल्की बौछार होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका है।

यहां छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, प्रतापगढ़, चंदौली, सहारनपुर, मिर्जापुर, शामली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, संत रविदास नगर, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, आगरा, बिजनौर में घना कोहरा छाया रहने वाला है।

नहीं बदलेगा तापमान

20 जनवरी से प्रदेश का मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि, आने वाले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान में कुछ घंटे के बाद उछाल आ सकता है। बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews