Hindi News

UP Weather: तेज हवाओं ने घटाया उत्तर प्रदेश का तापमान, 19 फरवरी से बारिश के आसार, देखें अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर प्रदेश में फिलहाल तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। दिन के समय धूप और हवा एक साथ दिखाई दे रही है और रात के समय ठंड लग रही है। चलिए आने वाले दिनों का मौसम जान लेते हैं।
UP Weather: तेज हवाओं ने घटाया उत्तर प्रदेश का तापमान, 19 फरवरी से बारिश के आसार, देखें अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम के मिजाज अलग-अलग समय पर अलग-अलग नजर आ रहे हैं। दोपहर में जहां तेज धूप के साथ ठंडी हवा चल रही है, तो वहीं रात के समय ठंडी हवा का असर देखने को मिल रहा है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है और तापमान लगातार बदल रहा है। बीते दिनों गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 15 फरवरी से हवाओं के चलने का सिलसिला थमने वाला है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कोहरा छाया रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि प्रदेश के मौसम में 19 फरवरी से एक बार फिर बदलाव आएगा। पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम (UP Weather)

उत्तर प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो तेज हवाएं चलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज मौसम साफ रहेगा और प्रदेश के दोनों हिस्से में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 15 फरवरी को इन हवाओं का सिलसिला बंद होने की बात कही जा रही है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। देर रात और सुबह के समय छिछला कोहरा छाया रहेगा।

आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश का मौसम साफ बना रहेगा। कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 19 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी और पूर्वी यूपी का मौसम साफ रहेगा। दोनों ही हिस्सों में थोड़ा कोहरा देखने को मिलेगा। उधर तेज हवा चलने की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।

तापमान का हाल

19 फरवरी से मौसम बदलने का अंदाजा लगाया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी है जिसकी वजह से अयोध्या का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बहराइच में यह 9.4, मुजफ्फरनगर में 9.8, हमीरपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews