UP Weather: उत्तर प्रदेश में लुढ़का रात का पारा, 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, देखें अपडेट

उत्तर प्रदेश में फिलहाल दिन में गर्मी और रात में ठंड का मौसम बना हुआ है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है, जिसकी वजह से अब ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी।
mP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर एक बार फिर शुरू हो चुका है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसकी वजह से दिन का मौसम वैसा ही बना हुआ है। ऐसे में यूपी के नागरिकों को एक ही दिन में दो तरह के मौसम का एहसास हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास होता है। सूरज ढलते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाता है और ठंड लगने लग जाती है। फिलहाल 30 जनवरी तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है लेकिन उसके बाद बदलाव देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम (UP Weather)

उत्तर प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो इसके साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से का मौसम साफ रहेगा। वहीं तराई क्षेत्र में घना कोहरा रह सकता है।

यहां कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर और गोंडा में घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, मुरादाबाद, बहराइच, बिजनौर, और सीतापुर में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक 28, 29, 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, यह केवल दोपहर के लिए है सुबह और रात को कोहरा देखने को मिलने वाला है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह लगातार जारी रहेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी।

नया विक्षोभ एक्टिव

फिलहाल 31 तारीख तक प्रदेश में ग्रीन जोन की स्थिति बनी रहेगी। दूसरी तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है जो 29 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 31 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में इसका असर देखने को मिलेगा। इससे बारिश की संभावना बन सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews