UP Weather : कोहरा, तेज हवा और बादल, कैसा रहेगा पूरे हफ्ते का मौसम, जानिए IMD का ताजा पूर्वानुमान

11 फरवरी को दिन में मौसम साफ रहेगा। कई जगह पर छिछला कोहरा छाया रहेगा और कई क्षेत्रों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
mp Weather

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। फिलहाल एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश, शीतलहर और बादल को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्के कोहरे के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है।फिलहाल 12 से 15 फरवरी के बीच मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज मंगलवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा।सुबह या देर रात के समय कहीं -कहीं हल्का और छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है। बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती के आसपास के इलाको में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

10 से 15 फरवरी तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 12 फरवरी को प्रदेश के दोनों हिस्सों में 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चलने के आसार हैं। इस अवधि में भी मौसम साफ बना रह सकता है।
  • 13 और 14 फरवरी को भी मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में तेज सतही हवा 15 से 25 KM प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।
  • 15 फरवरी से मौसम फिर बदल जायेगा। 15 और 16 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज हवा और बारिश होने का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews