UP Weather: फिर बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, देखें अपडेट

उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। फिलहाल दोपहर में पड़ रही धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। 27 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश होगी।
UP Weather Update

UP Weather: इन दिनों भारत के पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है। यहां के मौसम का असर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बीते दिनों यूपी में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली और अब आने वाले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं के असर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान भी लगाया गया है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो दोपहर में अच्छी धूप निकल रही है, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल फरवरी चल रहा है लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से अप्रैल की गर्मी महसूस हो रही है। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। अब आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिलने वाला है। कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। 27 फरवरी से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

27 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ गरज चमक देखने को मिली और ओले गिरे हैं। अब आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की आशंका है। हालांकि, इस बीच कोहरा लगातार छाया रहेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के आज के मौसम की बात करें तो आज मौसम साफ बना रहेगा। पूरे हफ्ते को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके मुताबिक कई जिलों में ठंड की वापसी हो सकती है। दरअसल, जो हवाएं चल रही है उसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

यहां छाएगा कोहरा

जानकारी के मुताबिक देर रात और सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाए रहने वाला है। तापमान में आ रही है गिरावट इस कोहरे का कारण बन रही है। शुक्रवार को सबसे कम तापमान अयोध्या का रहा। अब 23, 24 और 25 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप खिलेगी।

बादलों की लुका छिपी

24 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की लुका छुपी देखने को मिलेगी। 27 फरवरी से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। जिसके कारण गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ सहित कई जिलों में में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews