UP Weather : उत्तरी पछुआ हवाओं का दिखेगा असर, बढ़ेगी ठंड, पढ़े 5 दिसंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ेगा, जिससे ठंड में इजाफा होगा।सोमवार से तराई समेत ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।
up weather

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में आज 30 नवंबर को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि रविवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं चलेगी जिससे तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की सकती है। फिलहाल 5 दिसंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।इस दौरान न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान कहीं भी शीतलहर, बादल छाने और बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।दिसंबर के दूसरे हफ्ते से और जनवरी के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी,चित्रकुट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, सुल्तानपुर, झांसी, गोरखपुर, महराजगंज, पीलीभीत, मुरादाबाद, सीतापुर, बिजनौर, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, अमेठी, रायबरेली, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह शाम कोहरा। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ में शाम में हल्के बादल छाएंगे।

5 दिसंबर तक कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 30-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 1-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 2-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 3-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 4-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
  • 5-12-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा

शनिवार को कहां कैसा रहा यूपी का मौसम

प्रदेश में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। इटावा में रात का पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews