UP Weather : फरवरी अंत में फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ बारिश के आसार, 21 से 25 फरवरी तक कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD अपडेट

शुक्रवार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है, इस दौरान देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाया रह सकता है। फरवरी अंत में फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
up weather

UP Weather Update : फरवरी अंत से पहले एक बार फिर यूपी का मौसम बदल गया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।हालांकि सुबह और रात को कहीं कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान तापमान में भी उछाल देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई और ओले भी गिरे।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22, 23 , 24, 25 और 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा लेकिन देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बहराइच में सबसे कम 10.4℃ न्यूनतम तापमान और नजीबाबाद में सबसे कम 20.5℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।लखनऊ में 13.5℃ न्यूनतम और 27.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

27 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर, पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी के मौसम में बदलाव होगा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा।इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय छिछला कोहरा छाने के आसार है।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews