UP Weather : नवंबर से फिर बदलेगा मौसम, आज 18 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

1 नवंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी हालांकि बादल छाने के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश का दौर 2-3 दिन तक जारी रहेगा।
UP Weather

UP Weather Forecast : आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछार की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।अगले 24 घण्टे में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम के साफ होने के साथ दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक,31 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा भी चल सकती है। 1 नवंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ तो पूर्वी यूपी में तेज हवा, कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 4 नवंबर को पूर्वी यूपी में मौसम साफ तो पश्चिमी यूपी में तेज हवा, कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना है। 2 से 3 और 5 से 6 नवंबर के बीच मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

6 नवंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 31-10-2025: पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं/पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।कहीं-कहीं पर भारी वर्षा, बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
  • 1-11-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क/ पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश/गरज चमक के साथ बौछारें।
  • 2-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 3-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 4-11-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं हल्की बारिश/ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 5-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 6-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 6 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews