UP Weather : नए वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर तेज बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

25 सितंबर से पूर्वी हिस्से और 26 सितंबर से मध्य व बुंदेलखंड में फिर से बारिश होगी। खास करके 26 सितंबर को इसका मध्य यूपी और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
up weather

उत्तर प्रदेश में अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा हालांकि 25 सितंबर से एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से फिर बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। 22 से 24 सितंबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। 25 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और पूर्वी यूपी में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव के असर से 28 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हालांकि इस दौरान कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आने वाले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

आज इन जिलों में साफ रहेगा मौसम

सोमवार को गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकुट, कौशाम्बी, अयोध्या, जौनपुर, बस्ती, श्रावस्ती, उन्नाव, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, इटावा, मैनपुरी, एटा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली और रामपुर में सुबह से आसमान साफ रहेगा।

अबतक कितनी हुई वर्षा

1 जून से 21 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 719.3 मिमी के सापेक्ष 695.6 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से तीन प्रतिशत कम है।आमतौर पर मानसून वापसी का सामान्य समय सितंबर के चौथे सप्ताह से होता है, उम्मीद है कि इस बार भी मानसून अपने सामान्य समय में ही वापसी कर सकता है। इस वर्ष मानसून 18 जून से सक्रिय हुआ था।

21 से 27 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 22-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ।
  • 23-09-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ।
  • 24-09-2025:पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क ।
  • 25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 28 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews