UP Weather : मंगलवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, फिर बादल बारिश के आसार, लू का भी अलर्ट, जानें IMD अपडेट

8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे प्रदेश में फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी । हालांकि इस दौरान तेज हवा के साथ लू चलने की भी संभावना है।
up weather

UP Weather Update : यूपी में अगले 2 दिन मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान पूर्वी व पश्चिमी यूपी में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा जिससे मौसम में बदलाव आएगा और फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।  आज रविवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। खास करके गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में लू चलेगी।लखनऊ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

UP Weather : 7 से 11 अप्रैल तक मौसम का हाल

  • 7 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ साफ रह सकता हैं। दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं पर लू चल सकती हैं।
  • 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है।
  • प्रदेश में 9 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है।
  • 10 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है।
  • 11 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews