16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 17-18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद के तीन दिनों में 2-3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। शनिवार (14 फरवरी 2026) को झांसी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30 °C दर्ज किया गया।
16 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (13 फरवरी 2026) के मुताबिक, 15 और 16 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 15 से 21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से 17 व 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार
पश्चिमी विक्षोभ का खास करके सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा व एटा पर ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
UP Weather Forecast Report






