
उत्तर प्रदेश में 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें के आसार है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।बिगड़ते मौसम के चलते पीलीभीत में 2 सितंबर तक सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।सितंबर महीने में अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा और पूर्वोत्तर यूपी के कुछ इलाकों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है।
पूरे हफ्ते जारी रहेगा वर्षा का दौर
लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने से 1 सितम्बर को पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 सितंबर को भी पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 3 से 7 सितंबर तक पश्चिमी/ पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा लेकिन कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं ,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बहराइच, सीतापुर , हरदोई , फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
- चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , कानपुर नगर, उन्नाव और लखनऊ में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
7 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
- 1-09-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 2-09-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
- 3-09-2025: पश्चिमी में कुछ/ पूर्वी यूपी में कही कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 4-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 5-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 6-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
- 7-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
अबतक कहां कितनी हुई वर्षा
बता दे कि अब तक 01 जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 579.2 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 593.1 मिमी है यानी 2% कम बारिश हुई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में 623.4 मिमी यानि 14% ज्यादा और पूर्वी यूपी में 548.4 मिमी यानि 12% कम बारिश हुई, जो सामान्य श्रेणी में है।
UP Weather Forecast Till 7 September

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

