Hindi News

UP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 22 जिलों में मेघगर्जन -बारिश के आसार, चलेगी झोंकेदार हवा, जानें IMD अपडेट-शहरों का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के करीब 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार है।50 जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने की उम्मीद है।
UP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 22 जिलों में मेघगर्जन -बारिश के आसार, चलेगी झोंकेदार हवा, जानें IMD अपडेट-शहरों का हाल

UP Weather Update :सोमवार से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम साफ होते ही तापमान में भी इजाफा होने लगेगा। आज रविवार को पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5°C और 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 2-4°C की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।  12 से 15 मई तक दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन 16 मई को पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना है। 17 मई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में बादल बारिश और आंधी का दौर फिर से देखने को मिल सकता है।

रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रविवार को सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बरेली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत , गोंडा ,देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बदायूं, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, संभल और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP Weather : 11 मई को कहां कितना रहेगा तापमान

  • प्रतापगढ़, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, उन्नाव और लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और जालौन में ताप सूचकांक मध्यम ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर , बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं महोबा, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक हल्का।

UP Weather Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews