UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे

UP Board 2026 : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। अब कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। संभावना है कि अप्रैल महीने में नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
Board Exam

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हो गई हैं। 52 लाख से ज्यादा छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य अगले हफ्ते से शुरू होगा। इस बार ​यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च 2026 से प्रदेश भर के लगभग 249 केंद्रों पर किया जाएगा, ऐसे में संभावना है कि अप्रैल अंत तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

यूपी बोर्ड ने जारी किए ये निर्देश

  • मुख्य मूल्यांकन प्रक्रिया से पहले 16 और 17 मार्च को शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि कॉपियों की जांच में कोई त्रुटि न रहे।
  • मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी।
  • कॉपी जांचने के दौरान केंद्र के मुख्य द्वार बंद रखे जाएंगे।
  • शिक्षकों या परीक्षकों को अपने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष के बाहर ही रखने होंगे।
  • जिन आंसर शीट में रुपये/नोट मिलेंगे, उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। रुपये वाली कॉपियों का विवरण (अनुक्रमांक, विषय आदि) मूल्यांकन केंद्र पर अलग से दर्ज किया जाएगा, ताकि गंभीरता से जांच की जा सके।

कब तक जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड के नतीजे

यूपी बोर्ड ने 31 मार्च या 1 अप्रैल 2026 तक सभी कॉपियों की जांच करने का लक्ष्य रखा है।  इसके बाद डेटा फीडिंग और मार्कशीट तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के ट्रेंड्स के अनुसार, 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

फरवरी-मार्च के बीच सम्पन्न हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक रखी गई थी। इस बार प्रदेश भर से लगभग 52,30,297 परीक्षार्थी (हाईस्कूल में 2750945 और इंटर में 2479352) परीक्षा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews