UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, जानें कब तक जारी होंगे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का लक्ष्य 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का है। संभावना है कि अप्रैल अंत में नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
up board

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अपडेट है। ​उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च 2026 से शुरू कर दिया है। कॉपियों को जांचने के लिए प्रदेशभर में लगभग 249 केंद्र बनाए हैं और 1.5 लाख शिक्षकों को तैनात किया गया है। मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

कब तक जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड के नतीजे

यूपी बोर्ड ने 31 मार्च या 1 अप्रैल 2026 तक सभी कॉपियों की जांच करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद डेटा फीडिंग और मार्कशीट तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के ट्रेंड्स के अनुसार, 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नतीजे जारी होने के बाद छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

18 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक रखी गई थी। इस बार प्रदेश भर से लगभग 52,30,297 परीक्षार्थी (हाईस्कूल में 2750945 और इंटर में 2479352) परीक्षा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।

UP Board: इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

​परिणाम घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  • upresults.nic.in
  • ​upmsp.edu.in
  • ​results.upmsp.edu.in
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews