Hindi News

टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस के क्षेत्र में उन्नति करेगा उत्तर प्रदेश, करोड़ों के निवेश पर बनी सहमति

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों के साथ एक बैठक रखी गई। इस दौरान 3030 करोड रुपए के निवेश पर सहमति बनी है।
टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस के क्षेत्र में उन्नति करेगा उत्तर प्रदेश, करोड़ों के निवेश पर बनी सहमति

उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए इन्वेस्ट यूपी और निवेशक कंपनियों के बीच 3030 करोड रुपए के निवेश की सहमति बनी है। जानकारी के मुताबिक इस निवेश को लेकर जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह निवेश रक्षा, परिधान और इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में किया जाएगा।

शुक्रवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ केवी राजू की अध्यक्षता में निवेशक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक रखी गई। इस बैठक में लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम के क्षेत्र में निवेश को लेकर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।

कंपनियों के लिए बड़ा बाजार

मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार के मुताबिक साल 2017 से अब तक राज्य की जीडीपी में तीन गुना वृद्धि देखने को मिली है। सुरक्षा, कौशल और कनेक्टिविटी में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। ऐसे में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रदेश एक विशाल उपभोक्ता आधार राज्य है जो किसी भी कंपनी के लिए बड़ा बाजार बन सकता है।

बताया नीतिगत ढांचा

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के उभरते हेल्थ केयर और फार्मा हब के रूप में विकास एवं एकीकृत सप्लाई चेन निर्माण के लिए उद्योगों से सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस दौरान डेस्टिनेशन उत्तर प्रदेश को लेकर एक प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें राज्य के लैंड बैंक, निवेशक प्रोत्साहन और नीतिगत ढांचे की जानकारी दी गई। बैठक में डब्ल्यूएमजी, आर, अपग्रेड, टांस कंसल्टिंग, नियो सेन प्राइवेट लिमिटेड सहित कहीं कंपनियां मौजूद थीं जिन्होंने रक्षा, परिधान, इलेक्ट्रॉनिक को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में निवेश के लिए सहमति जताई है।