Hindi News

विश्व संस्कृत दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत भाषा में दिया संदेश, कहा ‘संस्कृत के विकास के लिए राज्य सरकार कर रही हरसंभव प्रयास’

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान की परंपरा तथा समृद्ध संस्कृति की मूल आधारशिला है। सीएम ने कहा कि इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व को याद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा।
विश्व संस्कृत दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत भाषा में दिया संदेश, कहा ‘संस्कृत के विकास के लिए राज्य सरकार कर रही हरसंभव प्रयास’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को संस्कृत भाषा में शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ‘इस सप्ताह हम सिर्फ उत्सव ही नहीं मना रहे हैं, बल्कि यह संस्कृत पुनरुत्थान की शुरुआत है। हम विद्यालयों और घरों सहित हर जगह संस्कृत का प्रचार करेंगे। राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।’

संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति की स्कृति की आत्मा और आधारशिला मा माना जाता है। लेकिन अब इसका विस्तार दुनिया के कई देशों में हो गया है। आज भारत के साथ-साथ अमेरिका, जर्मनी, रूस, ऑस्ट्रेलिया और जापान के कई विश्वविद्यालयों में संस्कृत का अध्ययन और शोध कार्य हो रहा है। विदेशी विद्यार्थी भी इसे योग, आयुर्वेद, भारतीय दर्शन और वेदांत को समझने की कुंजी मानते हैं।

विश्व संस्कृत दिवस

विश्व संस्कृत दिवस हर वर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1969 में इसकी शुरुआत की थी ताकि इस प्राचीन भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल सके। हमारी परंपरा में संस्कृत को ‘भाषाओं की जननी’ कहा जाता है जिसने वेद, उपनिषद, महाकाव्य, आयुर्वेद, ज्योतिष, गणित और दर्शन जैसी असंख्य विद्या शाखाओं को जन्म दिया। भाषाविदों के अनुसार संस्कृत न सिर्फ साहित्य और संस्कृति की धरोहर है..बल्कि एक वैज्ञानिक भाषा भी है जिसका उच्चारण और व्याकरण अत्यंत सटीक है। यही कारण है कि इसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों, जैसे एआई और कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग में भी उपयोगी माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने संस्कृत में दिया संदेश

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्कृत भाषा में अपना संदेश प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि ‘सभी उत्तर प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएं। संस्कृत भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का आधार है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन बहुत आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे और संस्कृत भाषा के अमृत का अनुभव करेंगे। विद्यालयों और घरों सहित हर जगह संस्कृत का प्रचार करेंगे। संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इस सप्ताह हम सिर्फ उत्सव ही नहीं मना रहे हैं है बल्कि ये संस्कृत पुनरुत्थान की शुरुआत भी है। एक बार फिर सभी को संस्कृत सप्ताह की हार्दिक शुभकामनाएं। जय संस्कृत जय भारत।’

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews