अवैध घुसपैठियों को लेकर योगी सरकार सख्त, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- पहचान कर करें कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को निर्देश जारी किए हैं कि वे घुसपैठियों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। घुसपैठियों को रखने के लिए टेम्पररी डिटेंशन सेंटर बनाए जाने चाहिए।
UP CM Yogi

उत्तरप्रदेश में रह रहे घुसपैठियों को लेकर राज्य सरकार एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे घुसपैठियों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। घुसपैठियों को रखने के लिए टेम्पररी डिटेंशन सेंटर बनाए जाने चाहिए। डिटेंशन सेंटर में रखे गए घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों पर अवैध रूप से प्रदेश में रहने का शक है, उसकी पहचान प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।

बता दें कि राज्य की नेपाल से खुली सीमा साझा करता हैं जहां दोनों देशों के नागरिक बिना रोक-टोक आ-जा सकते हैं, लेकिन अन्य देशों के लोगों पर जांच लागू होती है। योगी आदित्यनाथ ने तीन नवंबर को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सत्ता में लौटता है, तो घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा और उनकी संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews