School News: भारी बारिश का अलर्ट…जानिए आज कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र

School Closed : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के चलते कुछ जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
school News

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जिलों के स्कूलों में आज भी अवकाश घोषित किया है। मंगलवार, 28 जुलाई को जनपद पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, देहरादून में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखण्ड में 28 जुलाई को कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने आज उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जनपदों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का जोखिम बना हुआ है। लगातार बारिश के कारण छोटे नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

इन जिलों में भी स्कूल बंद

  • उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों में 28 जुलाई 2026 का भी स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश विकास खंड गोवर्धन में संचालित सभी परिषदीय, शासकीय, अशासकीय तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन कर स्कूल संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
  •  आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 28 और 29 जुलाई 2026 को दो दिनों के लिए  221 स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश वार्षिक सिम्हाचलम गिरिप्रदक्षिणा उत्सव के कारण घोषित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews