
Uttarakhand Transport Corporation new buses CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के निवासियों और उत्तराखंड में आने वाले लोगों के लिए ये खबर महत्वपूर्ण है, आज से उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल हो गई हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित किया गया
कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में शामिल 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन एवं उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सीएम ने कहा हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गुड गवर्नेस को केंद्र में रखकर काम किया है। इसका सशक्त प्रमाण यह है कि परिवहन निगम 20 वर्षों में पहली बार घाटे से उबरकर ₹56 करोड़ के मुनाफे में पहुंचा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन निगम में सुधार की दिशा में 13 नए बस स्टैंड व कार्यशालाओं का निर्माण किया गया है, जबकि 14 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। आईएसबीटी की तर्ज पर भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि नए साल पर आज हमारे लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि आज नए साल के पहले दिन परिवहन निगम के बेड़े में नई बसें शामिल हुई हैं। इससे हमारे राज्य का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मज़बूत होगा और देश भर से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी।
नई बसें राज्य के परिवहन तंत्र को और मजबूती प्रदान करेंगी
सीएम धामी ने कहा ये नई बसें राज्य के परिवहन तंत्र को और मजबूती प्रदान करेंगी, ये बसें यात्रियों के लिए सुविधाजनक होंगी, मुख्यमंत्री ने कहा हमारे राज्य में अलग अलग वर्ग के लोग आते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक, विद्यार्थी आते हैं इन बसों से उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होगी साथ ही किफायती भी होगी।
हमारा संकल्प राज्य का हर कोना बस सेवा से जुड़े
मुख्यमंत्री ने कहा हमारे राज्य की भौगोलिक स्थिति दूसरे राज्यों से अलग है और चुनौतीपूर्ण है, बड़ा पर्वतीय क्षेत्र है गहरी घाटियाँ है दुर्गम स्थान हैं और इस स्थिति में बसें ही लाइफ लाइन है। बसों का प्रभावी परिवहन तंत्र नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक है हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि राज्य के हर कोने को बस सेवा से जोड़ा जायेगा।
#WATCH | Dehradun | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami says, "It is a matter of joy and happiness for us today that we have added a total of 112 buses to the transport corporation's fleet…This will further strengthen our state's transport system and be convenient… pic.twitter.com/oFTPgRZPI5
— ANI (@ANI) January 1, 2026

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

